बिजली फीडर का दायरा बढ़ाने पर प्रदर्शन

प्रखंड के रजनपुरा स्थित पीएसएस हसनपुरा का दायरा बढ़ाने से लोगों में आक्रोश है.एक तरफ उपभोक्ता नगर पंचायत हसनपुरा सहित प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है. वहीं बिजली कंपनी द्वारा इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है.

प्रतिनिधि, हसनपुरा. प्रखंड के रजनपुरा स्थित पीएसएस हसनपुरा का दायरा बढ़ाने से लोगों में आक्रोश है.एक तरफ उपभोक्ता नगर पंचायत हसनपुरा सहित प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है. वहीं बिजली कंपनी द्वारा इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है. सोमवार को दर्जनों उपभोक्ताओं ने राजद नेता शारीक इमाम के नेतृत्व में हसनपुरा में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों में शर्मा यादव, सद्दाम अली, मनोज यादव, हाफिज खान, राजेश राम, सिपाही यादव, मंटू यादव, टेनी लाल सहित अन्य ने कहा कि अगर रजनपुरा फीडर क्षेत्र का दायरा बढ़ा तो इसका जबरदस्त तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि ये फीडर सिर्फ हसनपुरा क्षेत्र के लिए है न कि अन्य इलाकों में बिजली सप्लाई देने के लिए है. इस सब स्टेशन से तीन फीडर की सप्लाई चलती है. जिसमें एक गायघाट, दूसरा हसनपुरा तथा तीसरा हरपुर कोटवा है. जहां तीनों फीडर से ही अत्यधिक लोड होने के बाद बराबर तार स्पार्क करके टूटते रहते हैं. तब और दायरा किस लिए बढ़ाया जा रहा है. ये समझ की परे है. इस संदर्भ में सहायक विधुत अभियंता रवि प्रकाश ने बताया कि हाल ही में 10 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया है. जहां हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के लिए साढ़े 7 मेगावाट बिजली की खपत है. लेकिन उक्त ट्रांसफार्मर से 15 मेगावाट बिजली मिल रही है. इसलिए इसका दायरा बढ़ाया जा रहा है.दायरा बढ़ाने से किसी को कोई परेशानी नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >