घर के पीछे पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव

धनौती थाना क्षेत्र के पिठौरी का मामला, पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

सीवान . धनौती थाना क्षेत्र के पिठौरी से मंगलवार की संध्या एक पेड़ से किशोरी का लटकता हुआ शव पुलिस ने बरामद किया. मृतका की पहचान इसी गांव की ज्योति कुमारी के रूप में की गयी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार जांच के क्रम में मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. इधर, परिजन भी कुछ कहने से इनकार कर रहे हैं. थानाध्यक्ष वंदना कुमारी ने बताया कि शव मृतका के घर के पीछे से बरामद किया गया. ज्योति अपनी दादी के साथ घर पर रहती थी. घटना के अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है. मामले में परिजनों ने अबतक आवेदन नहीं दिया है. एफएसएल टीम ने की जांच मामले को गंभीरता से लेते हुए धनौती थानाध्यक्ष वंदना कुमारी ने मामले की गहनता से जांच के लिये एफएसएल की टीम को बुला लिया. जहां चार सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. एफएसएल की टीम ने फिंगर प्रिंट्स सहित कई अहम सुराग एकत्रित कर जांच के लिए लेकर चली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >