बीएलओ के प्रशिक्षण में शामिल हुए डीडीसी

प्रखंड कार्यालय के सभागार परिसर में बृहस्पतिवार को दरौंदा प्रखंड के बूथ संख्या 255 से 320 बूथ के बीएलओ का एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार पहुंच कर जानकारी ली.

प्रतिनिधि, दरौंदा. प्रखंड कार्यालय के सभागार परिसर में बृहस्पतिवार को दरौंदा प्रखंड के बूथ संख्या 255 से 320 बूथ के बीएलओ का एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार पहुंच कर जानकारी ली. उन्होंने मौजूद मास्टर ट्रेनर एवं बीएलओ को एक एक बिंदुओं पर कार्य करने की बात कही. वहीं मास्टर ट्रेनर ने मतदाता सूची के बारे में जानकारी दी. मृत मतदाताओं का सत्यापन कर मतदाता सूची से नाम हटाया जाए. प्रशिक्षक के रूप में मास्टर ट्रेनर कृष्ण मोहन मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप पंडित थे. उपस्थित बीएलओ से मास्टर ट्रेनर ने कहा कि अपने अपने मतदान केंद्र की चौहद्दी की पूरी जानकारी रखें, मतदाता सूची में दावा-आपत्ति का समय-समय पर सूचना देते रहे, मतदाता सूची में स्थांनांनतरित मतदाता, मृत मतदाता, तथा गैर मौजूद मतदाता की सूची बनायें. फार्म 6,7,8, नाम जोड़ने, नाम में सुधार, एवं नाम काटने का आवेदन प्राप्त करेंगे. बीएलओ त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची को शत-प्रतिशत सुधार करेंगे. प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ बिएलओ राघवेंद्र भारती, तूफान ठाकुर, विनोद सिंह, उत्तम पाठक, रमेश कुमार, संजय प्रसाद, अमित रंजन, आशुतोष कुमार, सिकन्दर कुमार, कुनाल कश्यप, अभिमन्यु गिरी, मुकेश कुमार के अलावे अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >