सीवान के दरौंदा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Daraunda Tiranga Yatra: दरौंदा प्रखंड कार्यालय से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का प्रतीक बनी.

Daraunda Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को दरौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत इस यात्रा में ज्ञान लोक आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता के जयकारे और देशभक्ति के नारे लगाये.

तिरंगा यात्रा में दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी शिम्पी कुमारी एवं अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए. प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देती रही.

यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया. पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा में हिस्सा लिया.

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक : विधायक

इस अवसर पर विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. यह हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की याद दिलाता है. प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए.

बीडीओ शिम्पी कुमारी ने कहा कि ऐसी तिरंगा यात्राएं युवाओं और बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करती हैं तथा उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती हैं.

यात्रा के दौरान दिखा जबरदस्त उत्साह

तिरंगा यात्रा के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आम लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा का स्वागत किया.

इस दौरान हरेंद्र कुशवाहा, हरेश यादव, मुखिया रामकृष्ण सिंह उर्फ काका, मंडल अध्यक्ष अरुण भारती, ऋषि राज, संजीत सिंह, बिट्टू सिंह, हितेश कुमार, प्रभुनाथ सिंह, पप्पू राम, लक्ष्मण राम, विजय सिंह, गोलू गिरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >