सीवान के दरौंदा की चार पंचायतों में 18 अगस्त को लगेगा विशेष सहयोग शिविर

दरौंदा प्रखंड प्रशासन 18 अगस्त को चार पंचायतों में विशेष सहयोग शिविर लगा रहा है. कोड़ारी कला, बगौरा, जलालपुर और शेरही पंचायत के ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे. विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर समाधान के लिए मौजूद रहेंगे.

Government Services: दरौंदा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं को ग्रामीण स्तर तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से प्रखंड प्रशासन की ओर से 18 अगस्त को दरौंदा प्रखंड की चार पंचायतों में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा कोड़ारी कला, बगौरा, जलालपुर और शेरही पंचायत के ग्रामीण शिविर में अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.

मौके पर आवेदन लेकर समाधान का प्रयास

ग्रामीण अपनी शिकायतें और आवेदन संबंधित विभाग के अधिकारियों को सीधे सौंप सकेंगे प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं होगा उन्हें संबंधित विभाग को भेजकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी बीडीओ सिंपी कुमारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है.

कई विभागों से जुड़े मामलों की होगी सुनवाई

शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, भूमि विवाद, जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों का भी समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा शिविर में बैठने, शीतल पेयजल और शौचालय समेत आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी.

अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

प्रखंड प्रशासन ने चारों पंचायतों के ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों के साथ शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं प्रशासन का मानना है कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच सीधा संवाद बढ़ेगा तथा स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी.

इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >