सीवान के दरौंदा में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर प्रधानाध्यापकों की बैठक, जागरूकता पर जोर

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दरौंदा के विद्यालयों में पंजीकरण और जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा.

Nsha Mukt Bharat Abhiyan: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यालयों में पंजीकरण एवं जागरूकता गतिविधियों को गति देने के लिए मंगलवार को बीआरसी दरौंदा में प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गयी. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दरौंदा सौरभ सुमन की ओर से सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक-प्रधानाध्यापिकाओं को आवश्यक निर्देश जारी किया गया था.

जारी पत्र के अनुसार विद्यालय स्तर पर नशा मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा अभियान से जुड़ी गतिविधियों के आयोजन को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में विद्यालयों में अभियान के पंजीकरण और जागरूकता कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित करने की रणनीति भी तय की गयी.

दो पालियों में हुई बैठक

बीआरसी दरौंदा में दो पालियों में बैठक आयोजित हुई. प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक-प्रधानाध्यापिकाओं की बैठक हुई. वहीं द्वितीय पाली में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक सभी उच्च विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक-प्रधानाध्यापिकाएं बैठक में शामिल हुए.

इसके साथ एफएलएन नोडल सहायक शिक्षकों एवं नामित एफएलएन ब्लॉक रिसोर्स पर्सन भी बैठक में उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के माध्यम से बच्चों और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नशा मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में कदम बढ़ाना रहा.

नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पर जोर

बैठक में प्रशिक्षक के रूप में जेपी कुमार एवं राहुल कुमार रहे. मौके पर करुणाकांत तिवारी, कमलेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, रविंद्र कुमार, अवधेश प्रसाद, रामाशंकर प्रसाद सहित अन्य प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान ने छात्रों से की मुलाकात, CM सम्राट चौधरी के सामने BPSC, बेल्ट्रॉन और TRE-4 की मांगें रखीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >