सीवान: हसनपुरा में 7 बीएलओ बदले गए, दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर नए बीएलओ की नियुक्ति

हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत दारौंदा विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 7 बीएलओ को बदल दिया गया है। नए बीएलओ को संबंधित मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

Siwan News: हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के 7 बीएलओ को बदलकर नए बीएलओ की प्रतिनियुक्ति की गई है. निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है. नए बीएलओ को संबंधित मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है.

इन बूथों के बीएलओ बदले गए

जानकारी के अनुसार, बूथ संख्या 1 मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रसादीपुर के पूर्व बीएलओ दिलीप कुमार को हटाकर रमेश कुमार को नया बीएलओ बनाया गया है.

वहीं, बूथ संख्या 10 नया प्राथमिक विद्यालय घिसनापुर के बीएलओ अक्षय कुमार राम की जगह आलोक कुमार को जिम्मेदारी दी गई है. बूथ संख्या 22 प्राथमिक विद्यालय कोहरौता दायां भाग के पूर्व बीएलओ इमरान अंसारी के स्थान पर जियाउल हक को नियुक्त किया गया है.

इसी तरह बूथ संख्या 30 प्राथमिक विद्यालय भेखपुरवा की पूर्व बीएलओ जानकी देवी (सेविका) को हटाकर विनोद यादव, बूथ संख्या 41 उत्क्रमित मध्य विद्यालय लहेजी के पूर्व बीएलओ मिथिलेश देवी की जगह विजय यादव को नया बीएलओ बनाया गया है.

मध्य विद्यालय हसनपुरा और डिब्बी बूथ पर भी बदलाव

बूथ संख्या 58 मध्य विद्यालय हसनपुरा बायां भाग के पूर्व बीएलओ विजय कुमार दास की जगह जमील अख्तर को नियुक्त किया गया है. वहीं बूथ संख्या 73 उत्क्रमित मध्य विद्यालय डिब्बी दायां भाग के पूर्व बीएलओ सुरेश कुमार मिश्र को हटाकर पप्पू कुमार साह को नया बीएलओ बनाया गया है.

हस्तांतरण और बीमारी के कारण हटाए गए पुराने बीएलओ

इस संबंध में पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में तैनात कुछ बीएलओ का हस्तांतरण हो चुका है, जबकि कुछ बीएलओ गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं. इसी कारण उन्हें बीएलओ कार्य से मुक्त किया गया है. निर्वाचन कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए नए कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umashankar ram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >