बिहार के सीवान में अपहरण के बाद युवक की हत्या, गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Crime News: सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण और हत्या से गुस्साए लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया और पुलिस की देर से पहुंचने पर एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी. मृतक का शव गांव के सरकारी स्कूल के पीछे मिला, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.

Crime News: बिहार के सीवान सदर अस्पताल में हत्या से गुस्साए लोगों ने एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी है. लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया है. पुलिस के ऊपर लापरवाही और देर से पहुंचने का आरोप लगाया है. दरअसल, सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बाजार से एक युवक का अपहरण कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान तितरा के रहने वाला भगवान यादव का 23 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है.

परिजनों के अनुसार विशाल रविवार की शाम सात बजे ठेपहा बाजार जा रहा था. घर से जैसे ही निकला अपराधियों ने विशाल का अपहरण कर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. शव को गांव के ही बाहर सरकारी स्कूल के पीछे फेंक दिया था.

परिजनों का आरोप- सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

इधर काफी देर तक विशाल जब घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने फोन किया. फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था. इसके बाद घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया. काफी ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चला. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची. ढूंढते-ढूंढते घर वाले स्कूल के पीछे गए जहां विशाल खून से लथपथ मिला. जिसके बाद परिजन उसे सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Also Read: दो देशों को जोड़ेगा बिहार का ये सिक्स लेन केबल पुल, पटना-वैशाली के लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति

ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने की पुलिस को देर से पहुंचने का आरोप लगाकर रात में 11.30 बजे दौड़ा दौड़ा कर पिटाई की. इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोगों का आरोप था कि सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं आई. अभी ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा कर रहें है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >