Siwan News: हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में बुधवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक महासचिव चारु मजूमदार का 55वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद सभा आयोजित कर उनके विचारों और संघर्षों को याद किया गया. कार्यक्रम के दौरान पार्टी का झंडोत्तोलन भी किया गया.
कार्यकर्ताओं ने जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष तेज करने, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
विभिन्न गांवों में आयोजित हुआ कार्यक्रम
लहेजी टोला टोटहा में आयोजित कार्यक्रम में भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य दयानंद कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. वहीं तेलकथु में पूर्व मुखिया राजेश ठाकुर, उसरी में सोबराती अंसारी, लालजी यादव और मुस्लिम अंसारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इसके अलावा उसरही, गाय घाट, झौवा समेत अन्य पंचायतों में भी श्रद्धापूर्वक शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में जितेंद्र राम, विसुन देव भगत, काशी राम, खुशियाल साह, देवनाथ राम, ब्रह्मदेव माझी, धर्मेंद्र राम, अनिल राम, रवींद्र राम, अमित राम, सुरेंद्र राम, अशोक राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
