गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने जाम की सड़क

मुख्यालय के मां कांति गैस एजेंसी में मंगलवार की सुबह गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ताओं का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब उन्हें पता चला कि गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण एजेंसी बंद है. उसके बाद आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मलमलिया-सीवान एनएच 227 ए पर खाली सिलिंडर रख पर सड़क को जाम कर दिया.

प्रतिनिधि, बसंतपुर. मुख्यालय के मां कांति गैस एजेंसी में मंगलवार की सुबह गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ताओं का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब उन्हें पता चला कि गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण एजेंसी बंद है. उसके बाद आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मलमलिया-सीवान एनएच 227 ए पर खाली सिलिंडर रख पर सड़क को जाम कर दिया. जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन ठप्प हो गया. आक्रोशितों का कहना था कि गैस एजेंसी द्वारा कई दिनों से गैस वितरण को लेकर केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है. मंगलवार की सुबह से ही दर्जनों उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लग गए. काफी देर तक एजेंसी पर ताला लटकता व एजेंसी के किसी कर्मी को नहीं देख उनका गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशितों का कहना था कि एजेंसी के सूचना पट्ट पर मंगलवार को एजेंसी के बंद रहने और सिलिंडर की उपलब्धता नहीं होने की सूचना भी नहीं प्रकाशित है. सड़क जाम होने की सूचना पर बसंतपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची व नाराज उपभोक्ताओं को समझा-बुझा कर शांत कराया. उसके सड़क से जाम हटा और यातायात सामान्य हुआ. इधर पुलिस की सूचना पर एजेंसी संचालक शैलेन्द्र सिंह भी पहुंचे. उन्होंने प्रशासन को बताया कि फिलहाल गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं है. दो दिन के अंदर सिलिंडर की आपूर्ति होने की संभावना के बाद वितरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि एजेंसी पर कर्मचारी मौजूद रहते हैं तथा सूचना पट्ट पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने की सूचना भी अंकित किया गया था. किसी ने दुर्भावनावश सूचना को फाड़ दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >