गुठनी/ दरौली. थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला के समीप मंगलवार की दोपहर गेहूं की खेत में आग लग गई. जिसमे करीब दो बीघा से अधिक गेहूं के फसल को नुकसान हुआ.ग्रामीणों ने अचानक खेतो से धुआं निकलता देख शोर मचाया. जिसके बाद आसपास गांवो के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे. लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसके पास जाना संभव नहीं था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा और फायर ब्रिगेड को दिया. ग्रामीणों ने बताया की आग पर जब तक काबू पाया जाता. तब तक एक दर्जन से अधिक किसानो को भारी नुकसान हो गया था. उन्होंने मिट्टी, बालू, पानी, झंगा और झाड़ू से आग पर बड़ी मशक्कत के बाद जाकर काबू पाया. ग्रामीणों ने बताया की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. तब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था. पीड़ितों ने सीओ, बीडीओ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने का अपील किया. मैरवा में आग से एक बीघा गेहूं की फसल राख मैरवा. थाना क्षेत्र के इंगलिश पंचायत अंतर्गत झझवा मोड़ के समीप मंगलवार को एक खेत में भीषण आग लग गई. इस अगलगी की घटना में किसान धर्मनाथ गिरी के लगभग एक बीघा में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी रंजीत सिंह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुँच बाग बुझाने लगे. बाद में सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और पूरी तरह से आग को शांत किया. धर्मनाथ गिरी ने इस संबंध में स्थानीय थाने में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है और उचित मुआवजे की गुहार लगाई है.
आग से गेहूं की फसल जलकर राख
थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला के समीप मंगलवार की दोपहर गेहूं की खेत में आग लग गई. जिसमे करीब दो बीघा से अधिक गेहूं के फसल को नुकसान हुआ.ग्रामीणों ने अचानक खेतो से धुआं निकलता देख शोर मचाया. जिसके बाद आसपास गांवो के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे. लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी कि उसके पास जाना संभव नहीं था.
