Rajiv Gandhi Jayanti: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती गुरुवार को महाराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा के साथ मनायी. मोनिया बाबा के पास विश्वनाथ चौधरी (ध्रुव यादव) के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
राजीव गांधी को बताया आधुनिक भारत के निर्माण का स्तंभ
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहर भाई ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के मजबूत स्तंभ थे. उन्होंने देश में तकनीकी और संचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की नींव रखी. युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने के साथ देश को नई दिशा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा. उनके विचार और दूरदर्शी सोच आज भी देशवासियों को प्रेरणा देती है.
एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक और विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा था. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए.
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में शहाबुद्दीन शाह, कमल किशोर ठाकुर, सत्येंद्र नारायण सिंह, युगल किशोर, मनुजेश्वर शर्मा, मौजरूद्दीन, रमेश उपाध्याय, जंगबहादुर, शंभूनाथ राम, वीरेश यादव, संजय पांडेय, सुरेंद्र सिंह, जब्बार, विश्वनाथ यादव, राजेश, कामेश्वर सिंह और मिंटू शाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
