सीवान में कांग्रेस संगठन के विस्तार पर मंथन, पंचायत से जिला स्तर तक कमेटियों को नए स्वरूप में तैयार करने पर चर्चा

महाराजगंज जिला कांग्रेस ने संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. इस बैठक में पंचायत से लेकर जिला स्तर तक की कमेटियों को नए सिरे से तैयार करने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने पर जोर दिया गया.

Siwan News : महाराजगंज जिला कांग्रेस कार्यालय महाराजगंज में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. इसमें संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रखंड कमेटी, मंडल अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्षों की भूमिका के साथ नगर अध्यक्ष, नगर वार्ड अध्यक्ष, जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी को नए स्वरूप में तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में महाराजगंज के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

पंचायत से जिला स्तर तक सक्रिय भागीदारी पर जोर

बैठक की अध्यक्षता महाराजगंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर भाई ने की. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना होगा.

उन्होंने कहा कि बूथ और पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने और संगठन की गतिविधियों को लगातार बढ़ाने की जरूरत है.

सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जायेगी जिम्मेदारी

महाराजगंज प्रखंड अध्यक्ष शहाबुद्दीन शाह ने कहा कि संगठन के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिये जा रहे हैं. पंचायत और मंडल स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नयी कमेटियों के गठन में सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है.

कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार में सहयोग की अपील

जिला महासचिव विश्वनाथ यादव ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है.

बैठक में परशुराम सिंह, कामेश्वर सिंह, राजेश कसरा, उमाकांत यादव अधिवक्ता, जंग बहादुर राम, राम भगवान, असगर इमाम, शमशाद अली, रविन्द्र पांडेय, जयराम प्रसाद, कृष्ण राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >