सीवान: दरौंदा में पोखरे में डूबने से दो युवकों की मौत, आश्रितों को मिले चार-चार लाख रुपये

सीवान के दरौंदा में पोखरे में डूबने से जान गंवाने वाले दो युवकों के आश्रितों को प्रशासन ने चार-चार लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की है।

Siwan News : दरौंदा प्रखंड की पिनर्थु खुर्द पंचायत के पसिवर गांव में पोखरे में डूबने से हुई दो युवकों की मौत के मामले में मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया. मृतकों की पहचान बीरू कुमार, पिता अमित कुमार और हर्षित कुमार, पिता मुन्ना महतो, निवासी पसिवर गांव, थाना दरौंदा, जिला सीवान के रूप में हुई थी.

प्रशासनिक जांच के बाद स्वीकृत हुआ मुआवजा

पोखरे में डूबने की घटना के बाद प्रशासन की ओर से मामले की जांच करायी गयी थी. दरौंदा अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण के जांच प्रतिवेदन के आधार पर दोनों मृतकों के आश्रितों के लिए आपदा मद से मुआवजा स्वीकृत किया गया.

आश्रितों को दिया गया चार-चार लाख का चेक

मुआवजा राशि के तहत सीवान जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा एवं जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी की ओर से मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. सहायता राशि मिलने से शोकाकुल परिवारों को आर्थिक सहारा मिला है.

आपदा पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मिलती है सहायता

प्रशासन की इस पहल से पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है. अधिकारियों ने बताया कि आपदा में जान गंवाने वाले पात्र लोगों के आश्रितों को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी रहती है.

दोनों परिवार के आश्रितों को चेक प्रदान करते | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >