सीवान में जनगणना 2027 के प्रगणकों-पर्यवेक्षकों के मानदेय के लिए 6.63 करोड़ रुपये जारी

सीवान जिले में 2027 की जनगणना के प्रथम चरण के सफल संचालन के बाद प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के मानदेय के लिए 6 करोड़ 63 लाख 30 हजार रुपये जारी किए गए हैं. प्रत्येक कर्मी को 9 हजार रुपये मिलेंगे.

सीवान: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन के बाद जिले में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए राशि जारी कर दी गई है. जिला जनगणना कोषांग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत सहायक अनुदान मद से कुल 6 करोड़ 63 लाख 30 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं. यह राशि विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकायों में कार्यरत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए भेजी गई है.

प्रत्येक प्रगणक और पर्यवेक्षक को मिलेंगे 9 हजार रुपये

आदेश के अनुसार सभी बीडीओ, नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों के बैंक खातों में स्वीकृत राशि हस्तांतरित कर दी गई है. प्रत्येक प्रगणक और पर्यवेक्षक को 9-9 हजार रुपये मानदेय के रूप में दिए जाएंगे.

समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित सूची के अनुसार सभी लाभुकों के बैंक खातों में समय पर राशि का भुगतान सुनिश्चित करें. साथ ही भुगतान से संबंधित विवरण आरटीजीएस के माध्यम से उपलब्ध कराने को कहा गया है.

उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर देने का निर्देश

जिला जनगणना पदाधिकारी ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मियों को समय पर मानदेय उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी चार्ज पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जा रही राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र निर्धारित समय पर जिला नजारत शाखा, सीवान को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने कहा कि राशि जारी होने से जिले के हजारों प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को राहत मिलेगी तथा आगामी जनगणना कार्यों के संचालन में भी तेजी आएगी.

ये भी पढ़ें : CJP Protest Live: पेपर लीक पर कानून लाने की तैयारी, कैबिनेट से मिली मसौदे को मंजूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu dwivedi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >