सीवान : लंबे इंतजार के बाद नवलपुर वितरणी में पहुंचा पानी, किसानों के चेहरे खिले

Siwan Navalpur Distribution Canal Water : बड़हरिया की नवलपुर वितरणी में पानी पहुंचने से किसानों को सिंचाई में राहत मिली है। अब डीजल पंप का खर्च बचेगा और धान की फसल को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

Siwan Navalpur Distribution Canal Water : सीवान के बड़हरिया प्रखंड की नवलपुर वितरणी में लंबे इंतजार के बाद पहली बार पानी पहुंचने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है. वितरणी के पक्कीकरण के बाद नहर की शाखा में पानी आने से अब आसपास के गांवों में धान की फसल की सिंचाई आसान होने की उम्मीद बढ़ गई है.

इन गांवों के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

नहर में पानी पहुंचने से भलुआं, पट्टी भलुआं, सदरपुर, रानीपुर, पचरुखिया टोला, सदरपुर पश्चिम टोला और बालापुर सहित आसपास के गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा. किसानों का कहना है कि अब उन्हें सिंचाई के लिए डीजल पंप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत कम होगी और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी.

समय पर सिंचाई से बेहतर होगी धान की फसल

किसानों के अनुसार समय पर नहर में पानी मिलने से धान की फसल को बड़ा फायदा होगा. सिंचाई सुचारु होने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार की उम्मीद है. किसानों ने सरकार और सिंचाई विभाग से नहर में नियमित रूप से पानी छोड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में भी सिंचाई प्रभावित न हो.

साइफन नहीं बनने से कई खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी

किसान सत्यनारायण साह, शिवलाल सिंह, दीनानाथ सिंह, धुरंधर सिंह, भोला सिंह समेत अन्य किसानों ने बताया कि वितरणी के कई स्थानों पर साइफन का निर्माण नहीं हुआ है. इसके कारण पानी का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है और कई खेत सिंचाई से वंचित रह जाते हैं.

किसानों ने सिंचाई विभाग से की यह मांग

किसानों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि आवश्यक स्थानों पर जल्द साइफन का निर्माण कराया जाए और नहर प्रणाली की कमियों को दूर किया जाए. उनका कहना है कि इससे हर खेत तक पानी पहुंचेगा और नहर परियोजना का पूरा लाभ किसानों को मिल सकेगा.

Also Read : सीवान में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, गैर-मजरूआ भूमि की रजिस्ट्री पर लगेगी रोक, जानें वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >