Siwan News : पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा ने छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर 24 जुलाई को प्रस्तावित 'काला दिवस' और 25 जुलाई के 'बिहार बंद' को सफल बनाने की अपील की है.
लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने का आह्वान
जारी बयान में अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि छात्रों, युवाओं, किसानों, मजदूरों, शिक्षकों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों को 24 जुलाई को काला दिवस मनाकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए. उन्होंने लोगों से 25 जुलाई को प्रस्तावित बिहार बंद को भी शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और व्यापक रूप से सफल बनाने की अपील की.
शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को बताया आंदोलन का केंद्र
पूर्व विधायक ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षा, रोजगार, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इन विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना आवश्यक है.
जनआंदोलन को मजबूत बनाने की अपील
अमरजीत कुशवाहा ने सभी वर्गों के लोगों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने और जनआंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक विरोध के माध्यम से ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है.
Also Read : महुआ में एक कॉल के बाद तीन बैंक खातों से 1.15 लाख रुपये उड़ाए, साइबर ठगी का मामला दर्ज
