सीवान छात्र प्रदर्शन हिंसा मामले में भाजपा प्रदेश मंत्री ने की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

Siwan News : सीवान में नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार कुशवाहा ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है.

Siwan News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार कुशवाहा उर्फ बंटी ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीवान में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पथराव की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने, धरना-प्रदर्शन करने और सरकार के समक्ष अपनी मांग रखने का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन हिंसा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कानून-व्यवस्था को भंग करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है.

अभद्र भाषा और हिंसक गतिविधियां लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ

भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों अथवा अन्य जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र और अशोभनीय भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम करती हैं. उन्होंने कहा कि सीवान देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की शांतिप्रिय और गौरवशाली धरती है. छात्र आंदोलन की आड़ में असामाजिक और अराजक तत्वों द्वारा हिंसक घटनाओं को अंजाम देकर जिले की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है.

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

मुकेश कुमार कुशवाहा ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और हिंसा में शामिल अराजक तत्वों एवं दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होने से भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगाई जा सकेगी और जिले में कानून-व्यवस्था कायम रखने में मदद मिलेगी.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >