भाजपा दलितों के उत्थान के लिए संकल्पित: मंगल

आंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पखवारा के तहत मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ,अनुसूचित जनजाति मंत्री जनक राम ,पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह एवं गोरियाकोठी के विधायक देवे कांत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से बाबा साहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया

प्रतिनिधि,सीवान. आंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पखवारा के तहत मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ,अनुसूचित जनजाति मंत्री जनक राम ,पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह एवं गोरियाकोठी के विधायक देवे कांत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से बाबा साहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी पश्चिम अध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया. कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सर्वानंद राम ने अतिथियों का अंगवस्त्र डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का चित्र और पगड़ी देकर सम्मानित किया गया. स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि यह कार्यक्रम बाबा साहब के लिए समर्पित है .पार्टी बाबा साहब द्वारा बताए हुए कार्यों को करने का संकल्प लेती है. आजादी के समय इस वर्ग की जो स्थिति थी, वह आज भी कमोवेश वैसी ही है.इसके पीछे कांग्रेस द्वारा बाबा साहब के प्रति दोहरी नीति का दुष्परिणाम है. भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के प्रति सदैव कृतज्ञ रहती है और उस समाज का सर्वांगीण विकास कैसे हो उसके लिए योजनाएं लाती है एवं उसको क्रियान्वित करती है. अनुसूचित जनजाति मंत्री जनक राम ने कहा कि बाबा साहब शिक्षा के महत्व को समझा था और उनका यह प्रयास था कि समाज के सभी लोग शिक्षित हो.ताकि अपने अधिकारों को वह समझ सके और बाबा साहब की यह देन थी कि भारत में लोकतंत्र इतना मजबूत हुआ कि केवल राजा का बेटा राजा नहीं होगा.रानी का बेटा राजा नहीं होगा. बल्कि समाज में जो शिक्षित होगा, जो समाज में सक्रिय होगा, जो समाज की भलाई सोचेगा वही राजा होगा.पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि सभी आपस में एकजुट रहे उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आज भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा जो भी इस वर्ग के भलाई के लिए कार्य किया जा रहे हैं उसको जनता के बीच ले जाएं.ताकि उन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम वर्ग तक पहुंचे.विधायक कर्णजीत सिंह ने कहा कि बाबा साहब के संकल्पों को आगे लेकर हम कार्यकर्ताओं को बढ़ना है. जैसा एक समृद्ध लोकतंत्र बाबा साहब चाहते थे.उनके संकल्पो को लेकर जब हम आगे बढ़ेंगे तो वैसा ही एक समृद्ध लोकतंत्र भारत में स्थापित होगा. विधायक देवेशकांत सिंह ने कहा कि बाबा साहब के द्वारा किए हुए उन कार्यों को हम लोगों को एक प्रेरणा के रूप में लेनी चाहिए.कार्यक्रम को पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >