Bihar News: मंत्री मंगल पांडेय बेटी का कन्यादान कर हुए भावुक, बोले- 'वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई', विपक्ष ने उठाए सवाल

Bihar News: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को बेटी का कन्यादान किया. यह क्षण उनके लिए बेहद ही भावुक था. उन्होंने कहा कि ईश्वर ने वर्षों पुरानी इच्छा पूरी की. हालांकि, इसे लेकर विपक्ष की तरफ से सवाल उठाए गए.

Bihar News: बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय गुरुवार को सिवान जिले के आंदर प्रखंड के पतार गांव में एक अनोखी भूमिका में नजर आए. उन्हें बेटी न होने की वर्षों पुरानी कसक थी, जिसे उन्होंने पूरा किया- एक बिटिया का कन्यादान कर.

बोले- ‘वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हुई’

मंत्री मंगल पांडेय ने वीरेंद्र राम और श्रीकांति देवी की बेटी मीरा कुमारी का कन्यादान किया. उन्होंने भावुक होते हुए कहा, ‘भगवान ने मुझे कोई बेटी नहीं दी, इस कारण हमेशा मन में एक अधूरी इच्छा थी कि कभी किसी बिटिया का कन्यादान करूं. आज मुझे यह सौभाग्य वीरेंद्र राम जी ने दिया, इसके लिए मैं आभारी हूं.’

पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे मंत्री

मीरा कुमारी की शादी सोनकरा गांव निवासी रितेश कुमार से हुई. इस अवसर पर मंत्री मंगल पांडेय अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत कन्यादान की रस्म निभाई.

बिहार सरकार के अन्य नेता भी रहे मौजूद

शादी समारोह में कई अन्य गेस्ट भी मौजूद रहे. बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, सिवान के जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश, एसपी मनोज कुमार तिवारी सहित जिले और प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी भी ‘सराती’ बनकर शामिल हुए.

मंत्री की पहल पर विपक्ष ने उठाए सवाल

हालांकि, इस भावुक पल को विपक्ष ने राजनीतिक बहस में बदलने की कोशिश की. विपक्षी दलों ने मंत्री पर सवाल उठाया कि जब शुभ लग्न नहीं था, तब शादी क्यों करवाई गई? एक ब्राह्मण होकर मंगल पांडेय ने क्या हिंदू परंपरा का उल्लंघन किया? इस पर अभी मंत्री की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

समाज को दिए पॉजिटिव मैसेज

गांव और लोगों के बीच मंत्री मंगल पांडेय के पहल की सराहना हो रही है. लोगों ने कहा कि मंत्री मंगल पांडेय का यह कदम समाज को एक पॉजिटिव मैसेज देता है कि बेटी किसी की भी हो, वह सबकी होती है.

Also Read: आय से अधिक संपत्ति मामले में DSP संजीव पर बड़ी कार्रवाई, तीन जिलों में एक साथ SVU की छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >