बिहार में भीषण गर्मी का कहर, सीवान में तेज धूप में घर लौट रहे अधेड़ की सड़क पर गिरकर मौत

Bihar Heat Wave : सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी और तेज धूप का कहर देखने को मिला है. साहपुर मिश्रौली गांव के मुख्य सड़क पर साइकिल से घर लौट रहे एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई.

Bihar Heat Wave : (शिवनाथ पांडेय नौतन) सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी और तेज धूप का कहर देखने को मिला है. साहपुर मिश्रौली गांव के मुख्य सड़क पर साइकिल से घर लौट रहे एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

रामपुर बाजार से लौट रहे थे संजय सिंह

मिली जानकारी के अनुसार नौतन थाना क्षेत्र के हंसुआ गांव निवासी 48 वर्षीय संजय सिंह, पिता रामेश्वर सिंह, किसी काम से उत्तर प्रदेश के रामपुर बाजार गए थे. बाजार से वापस अपने गांव लौटने के दौरान वह साइकिल से साहपुर मिश्रौली गांव के बीच मुख्य सड़क से गुजर रहे थे.

रास्ते में अचानक गिरे, मौके पर ही तोड़ दिया दम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर की तेज धूप और असामान्य गर्मी के बीच अचानक संजय सिंह सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

Siwan News : सूचना मिलते ही पहुंची नौतन थाना पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही नौतन थाना प्रभारी जीत मोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को देखकर रोने-बिलखने लगे.

पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इंकार

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया.

बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के पुत्र शुभम Kumar का रो-रोकर बुरा हाल था. परिजनों के अनुसार संजय सिंह परिवार के कमाऊ सदस्य थे. उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पीछे छोड़ गए भरा-पूरा परिवार

मृतक संजय सिंह अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं. अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं.

मुखिया ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय मुखिया चंदन सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया.

घटना पर क्या बोले थाना प्रभारी?

नौतन थाना प्रभारी जीत मोहन कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था. इसके बाद आवश्यक पंचनामा तैयार कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस द्वारा मामले की औपचारिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है.

Also Read : बिहार से 2022 में गायब हुआ ट्रक यूपी से बरामद, सीवान पुलिस को मिली बड़ी सफलता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >