Bharat Tiwari Encounter Protest : (अरविंद कुमार सिंह) भोजपुर में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में शनिवार को सीवान में भाकपा-माले और आइसा के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने घटना की न्यायिक जांच की मांग करते हुए इसे कथित फर्जी एनकाउंटर बताया.
नगर परिषद गोदाम से जेपी चौक तक निकला मार्च
कैंडल मार्च नगर परिषद गोदाम से शुरू होकर हॉस्पिटल मोड़ होते हुए जेपी चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया. मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और भाकपा-माले के समर्थक शामिल हुए.
नेताओं ने सरकार और पुलिस पर लगाए आरोप
सभा को संबोधित करते हुए मजदूर यूनियन के राज्य सचिव अमित कुमार ने कहा कि बिहार में लगातार हो रहे एनकाउंटरों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भरत तिवारी की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए.
वहीं आइसा के जिला सचिव अनीश कुमार ने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. उन्होंने मामले की न्यायिक जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की.
Siwan News : न्यायिक जांच की उठी मांग
वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है और किसी भी विवादित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की.
Bihar Encounter Case: कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कैंडल मार्च में वार्ड पार्षद दीपक साह, प्रिंस पासवान, नीरज कुशवाहा, प्रदीप बासफोर, कल्लू बासफोर, सुधीर कुमार, प्रिंस पांडे, नीतेश कुमार, गोलू कुमार, शिवम कुमार, आयुष कुमार, धीरज कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.
