Rangoli Competition: बड़हरिया प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भलुआड़ा में वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे तिरंगा यात्रा अभियान के तहत छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में छात्राओं के कई समूहों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. छात्राओं ने रंग-बिरंगे रंगों से देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा. छात्राओं ने रंगों के माध्यम से तिरंगा और राष्ट्रप्रेम से जुड़ी विभिन्न आकर्षक कलाकृतियां तैयार कीं. शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की.
प्रतिभाओं को मंच देने की जरूरत : प्रधानाध्यापक
विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में अनेक प्रतिभाएं छिपी होती हैं. जरूरत है कि उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराया जाये. उन्होंने कहा कि विद्यालय में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जायेगा.
मौके पर शिक्षक दीपक कुमार, चंद्रसेन यादव, नीमा यादव, रवींद्र कुमार, प्रिया कुमारी, साहुद अंसारी, रिंकू कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें
