सीवान के भगवानपुर हाट में बाइक और साइकिल की टक्कर, महिला समेत तीन घायल, एक की हालत गंभीर

सीवान के भगवानपुर हाट में एनएच-331 पर रामपुर बाजार के पास बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Siwan News: भगवानपुर हाट थाना मुख्यालय से होकर गुजरने वाले एनएच-331 पर रामपुर बाजार के समीप गुरुवार को बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में एक महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रामपुर बाजार के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रामपुर पांडेय टोला निवासी शालमा खातून अपने देवर कमरुद्दीन अंसारी के साथ साइकिल से बाजार आ रही थीं. इसी दौरान सहाजीतपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अपाचे बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

Also Read: AI ट्रेनिंग कार्यक्रम में CM सम्राट चौधरी बोले- अगर विधायक से ज्यादा स्टाफ कंप्यूटर नहीं जानता, तो उसे पक्का हटवा दीजिए

तीनों घायलों का सीएचसी में हुआ इलाज

स्थानीय लोगों की मदद से शालमा खातून, कमरुद्दीन अंसारी और बाइक चालक विशाल कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भगवानपुर हाट में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शालमा खातून की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पीएसआई सुनील कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस बाइक चालक को पूछताछ के लिए थाना ले गई. पुलिस सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

Also Read:'बिहार के अस्पतालों में हो रहा AI का इस्तेमाल', हेल्थ मिनिस्टर बोले- बेड से लेकर डॉक्टरों की मौजूदगी तक, सब कुछ होगा ट्रैक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >