सीवान: बसंतपुर के नये BDO राकेश कुमार का स्वागत, विकास योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करने का दिया भरोसा

बसंतपुर प्रखंड के नवनियुक्त बीडीओ राकेश कुमार से स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई.

सीवान: संतपुर प्रखंड के नवनियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश कुमार के योगदान के बाद गुरुवार को जनप्रतिनिधियों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सरपंच और बीडीसी सदस्य प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ को बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर बीडीओ से चर्चा की. बीडीओ राकेश कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. साथ ही जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय बनाकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की.

इस दौरान बीडीओ ने सभी जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया और बेहतर तालमेल के साथ विकास कार्यों को गति देने की बात कही.

मौके पर पूर्व प्रमुख कन्हैया यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय सिंह, मुखिया रंजीत प्रसाद, शिवजी राय, संजीव सिंह, रामपारस राय, मेघनाथ पासवान, मोगल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

Also Read:पटना यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी निकले लोक भवन मार्च के लिए, जानिए क्यों कर रहे नये विधेयक का विरोध


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >