अपराधियों ने गोली मारकर की युवक की हत्या

सीवान.जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के मराछी गांव में शनिवार की शाम चार बजे मोबाइल फोन छीनने का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया.मृतक की पहचान आशीष कुमार उर्फ अमित कुमार सिंह के रूप में हुई.

संवाददाता,सीवान.जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के मराछी गांव में शनिवार की शाम चार बजे मोबाइल फोन छीनने का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया.मृतक की पहचान आशीष कुमार उर्फ अमित कुमार सिंह के रूप में हुई. घटना के संबंध में मृतक के पिता सुवेश सिंह ने बताया की उसका पुत्र घर से खेत की तरफ जा रहा था.उसी दौरान घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बघौच बाबा के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसके पुत्र का मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया तो आशीष अपराधियों का विरोध करते हुए उनसे भिड़ गया.अपराधियों एवं आशीष के बीच हाथापाई भी हुई.उसके बाद एक अपराधी ने आशीष को गोली मार दिया तथा गोरेयाकोठी के तरफ फरार हो गये.स्थानीय लोगों लोगों ने जामो बाजार थाने की पुलिस एवं 112 पुलिस को सूचना दी.लोगों ने जख्मी हालत में आशीष को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया.लेकिन सदर अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत रास्ते में हो गई.नगर थाने की पुलिस ने मृतक के पिता का बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया.एसपी अमितेश कुमार ने बताया की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जामो बाजार थानाध्यक्ष एवं डायल 112 घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक युवक को घायल अवस्था में पाया गया.आस पास के लोगो के पूछताछ से ज्ञात हुआ की आपसी वाद विवाद में गोली चलाई गई है.घटना के कारण के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >