2.49 करोड़ रुपये से बनेगा प्रशासनिक भवन

नगर विकास एवं आवास विभाग ने हसनपुरा नगर पंचायत कार्यालय के प्रशासनिक भवन के निर्माण की स्वीकृति दे दी है. भवन के निर्माण पर 2.49 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. लगभग तीन वर्ष पूर्व नगर पंचायत हसनपुरा का गठन किया गया था.तब से लेकर अब तक नगर पंचायत का कार्यालय किराये के भवन में ही था.

प्रतिनिधि,सीवान. नगर विकास एवं आवास विभाग ने हसनपुरा नगर पंचायत कार्यालय के प्रशासनिक भवन के निर्माण की स्वीकृति दे दी है. भवन के निर्माण पर 2.49 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. लगभग तीन वर्ष पूर्व नगर पंचायत हसनपुरा का गठन किया गया था.तब से लेकर अब तक नगर पंचायत का कार्यालय किराये के भवन में ही था. जिससे प्रशासनिक कार्यों में कई प्रकार की कठिनाइयां उत्पन्न हो रही थीं. लंबे समय से एक स्थायी प्रशासनिक भवन की मांग की जा रही थी.अब इस स्वीकृति के बाद हसनपुरा नगर पंचायत को अपना स्थायी कार्यालय भवन मिलने जा रहा है.प्रशासनिक भवन निर्माण हेतु जमीन हसनपुरा के जलालपुर क्षेत्र में चिह्नित की गई है.अंचलाधिकारी के माध्यम से जमीन की जांच कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई थी. जिसे बाद में नगर विकास एवं आवास विभाग को अग्रसारित किया गया. इसी रिपोर्ट के आधार पर विभाग द्वारा भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है.नगर पंचायत हसनपुरा के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए नगर पंचायत की ओर से कई बार विभाग को पत्राचार किया गया था और निरंतर प्रयास किए जा रहे थे.स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एक स्थायी प्रशासनिक भवन के निर्माण से नगर क्षेत्र के विकास कार्यों की गति बढ़ेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >