सीवान में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

गुठनी में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी राहुल बैठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Siwan News : गुठनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मिश्रौली गांव निवासी भोला बैठा के पुत्र राहुल बैठा के रूप में हुई है.

रिश्तेदारी के चलते घर पर था आना-जाना

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. युवती ने आरोप लगाया है कि राहुल बैठा उसका रिश्तेदार है और उसके घर अक्सर उसका आना-जाना था. इसी दौरान वह युवती से शादी करने की बात करने लगा.

पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर राहुल ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया.

वीडियो बनाकर परेशान करने का भी आरोप

पीड़िता ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपित ने धोखे से उसका वीडियो भी बना लिया था. इसके बाद वह वीडियो दिखाकर उसे कई बार परेशान करता था. युवती ने आरोप लगाया कि वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.

वीडियो वायरल होने के आरोप के बाद सामने आया मामला

मामला उस समय सामने आया, जब आरोपित पर युवती का वीडियो वायरल करने का आरोप लगा. इसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने में आवेदन देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की.

लगातार छापेमारी के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस ने उसके परिजनों से भी फोन के माध्यम से संपर्क किया था. सोमवार की सुबह पुलिस ने राहुल बैठा को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >