सीवान की आरती गुप्ता बनीं कानू विकास संघ बिहार की सारण प्रमंडल महिला अध्यक्ष

सीवान की आरती गुप्ता को कानू विकास संघ बिहार के सारण प्रमंडल की महिला अध्यक्ष और वाल्मीकि प्रसाद गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी समाज को संगठित करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर काम करेंगे.

Siwan News : सीवान जिले के बसंतपुर निवासी आरती गुप्ता को कानू विकास संघ बिहार के सारण प्रमंडल की महिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. वहीं, बड़हरिया प्रखंड के लकड़ी दरगाह निवासी वाल्मीकि प्रसाद गुप्ता को संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है. दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष अजय कानू ने चुनाव प्रमाण पत्र प्रदान किया.

समाज को संगठित करने पर रहेगा जोर

नवनियुक्त महिला अध्यक्ष आरती गुप्ता ने कहा कि संगठन की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी. उन्होंने कहा कि समाज को संगठित करने के साथ महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी लगातार काम किया जायेगा.

समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास

आरती गुप्ता ने कहा कि संगठन के माध्यम से समाज के लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. समाज के हित और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की दिशा में भी काम किया जायेगा.

मनोनयन पर समाज के लोगों में खुशी

आरती गुप्ता और वाल्मीकि प्रसाद गुप्ता के मनोनयन पर समाज के लोगों में खुशी है. दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में गणेश कानू, डॉ. अमरनाथ प्रसाद, डॉ. रमाशंकर प्रसाद साह, ओम प्रकाश गुप्ता, दीनानाथ प्रसाद और नथुनी शाह सहित अन्य लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >