Siwan News: (रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट) छपरा-सीवान मुख्य सड़क पर दरौंदा ढाला के समीप सड़क पार कर स्कूल जा रहा साइकिल सवार छात्र को शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दिया. जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया. बाद में उसे रेफर कर दिया गया.
छात्र सदर अस्पताल सीवान रेफर
टक्कर के बाद छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में प्राथमिक उपचार किया गया. डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान रेफर कर दिया. घायल छात्र सिरसांव मठिया (कोडारी खुर्द) गांव निवासी अशर्फी साह का 12 वर्षीय लड़का विनोद कुमार है. जो प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार को महाराजगंज सेंट जोसेफ स्कूल में साइकिल से पढ़ने के लिए जा रहा था.
Also Read: बिहार में अगले 5 साल में 10 गुना बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी, इन 4 जगहों पर चालू होगा एयरपोर्ट
