सीवान में पेट्रोल पंप मालिक से लूट

सीवान : जिले में आज दिन-दहाड़े अपराधियों ने पेट्रोल पंप व्यवसायी से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिये. बताया जा रहा है कि घटना जिले के धनौती ओपी थाना के पास की है. लुटेरों ने बाइक सवार व्यवसायी से पैसे लूटने के बाद पिस्टल की बट से मारकर उसे घायल भी कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स […]

सीवान : जिले में आज दिन-दहाड़े अपराधियों ने पेट्रोल पंप व्यवसायी से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिये. बताया जा रहा है कि घटना जिले के धनौती ओपी थाना के पास की है. लुटेरों ने बाइक सवार व्यवसायी से पैसे लूटने के बाद पिस्टल की बट से मारकर उसे घायल भी कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्यवसायी का जिले में शिव भवानी नाम से पेट्रोल पंप चलता है. व्यवसायी का नाम माधव सिंह बताया जा रहा है जो पैसा लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था.

जानकारी के मुताबिक बैंक जाते वक्त घात लगाकर बैठे अपराधियों ने व्यवसायी को निशाना बनाया और बंदूक के बल पर उससे रुपये लूट लिये. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. हालांकि अभी तक पुलिस के हाथों कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >