सीवान में तालाब में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत, तीन बच्चों के सामने हुआ हादसा

सीवान के बड़हरिया प्रखंड में 40 वर्षीय ढोड़ा बांसफोड़ की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीन बच्चों के सामने हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।)

Siwan News: बड़हरिया प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगापुर बाजार निवासी 40 वर्षीय ढोड़ा बांसफोड़ की मंगलवार को तालाब में डूबने से मौत हो गयी. घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बतायी जा रही है. हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार स्व. चंद्रिका बांसफोड़ के पुत्र ढोड़ा बांसफोड़ अपने तीन बच्चों के साथ गांव के दक्षिण स्थित तालाब में स्नान करने गये थे. तालाब के घाट की सीढ़ियों से उतरने के दौरान काई के कारण अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गये.

काफी देर तक बाहर नहीं आए तो बच्चों ने मचाया शोर

ढोड़ा बांसफोड़ के काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आने पर उनके बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया. बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सरपंच मो. मोजम्मिल के साथ ग्रामीणों ने तालाब में उनकी तलाश शुरू की.

काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने गहरे पानी से ढोड़ा बांसफोड़ का शव बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर जामो थानाध्यक्ष धीरज कुमार और एसआइ मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया गया.

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी और बच्चे घटनास्थल पर पहुंचे. पति और पिता की मौत की खबर सुनकर उनका रो-रोकर बुरा हाल था. पत्नी और बच्चों के चीखने-चिल्लाने से घटनास्थल का माहौल गमगीन हो गया.

ग्रामीणों के अनुसार ढोड़ा बांसफोड़ परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है.

भूमिहीन परिवार को मुआवजा देने की मांग

मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मदद की मांग की है. सरपंच मो. मोजम्मिल, बीडीसी सदस्य अर्जुन यादव, समाजसेवी सच्चिदानंद पांडेय, पूर्व मुखिया जीतेंद्र पांडेय, डाक बाबू समेत अन्य लोगों ने मृतक के भूमिहीन परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >