Siwan Police: जिले में अपराधियों और शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सीवान पुलिस ने पिछले 24 घंटे में विभिन्न मामलों में 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में शराब कांड के 17, चोरी के मामले में एक, वारंट के मामले में एक, हत्या के प्रयास के मामले में एक और अपहरण कांड का एक आरोपित शामिल है.
102.8 लीटर अवैध शराब बरामद
विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 102.800 लीटर अवैध शराब बरामद की. पुलिस की कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने शराब तस्करी और बिक्री से जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.
31 वारंटों का हुआ निष्पादन
अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में जारी 31 वारंटों का निष्पादन किया गया. इसके अलावा पुलिस ने तीन कुर्की वारंटों का भी निष्पादन किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में 28 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला.
दोपहिया वाहन और दो स्मार्टफोन बरामद
पुलिस ने अभियान के दौरान एक दोपहिया वाहन और दो स्मार्टफोन भी बरामद किये हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.
पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराब कारोबारियों के साथ ही विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे आरोपितों में भी हड़कंप है.
इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी
