डॉक्टर के नहीं रहने से टीबी मरीजों को हो रही है परेशानी

सीवान : जिला यक्ष्मा केंद्र के डॉक्टर मो. जसमुद्दीन को विभाग ने 28 जनवरी से ही ऐच्छिक सेवानिवृत्ति तो दे दिया. लेकिन जिला यक्ष्मा केंद्र में कोई डॉक्टर की व्यवस्था नहीं किये जाने से मरीजों को अपना इलाज कराने में परेशानी हो रही है. सैकड़ों की संख्या में टीबी मरीज इलाज कराने के लिए जिला […]

सीवान : जिला यक्ष्मा केंद्र के डॉक्टर मो. जसमुद्दीन को विभाग ने 28 जनवरी से ही ऐच्छिक सेवानिवृत्ति तो दे दिया. लेकिन जिला यक्ष्मा केंद्र में कोई डॉक्टर की व्यवस्था नहीं किये जाने से मरीजों को अपना इलाज कराने में परेशानी हो रही है.

सैकड़ों की संख्या में टीबी मरीज इलाज कराने के लिए जिला यक्ष्मा केंद्र इस उम्मीद से आते हैं कि वहां पर कोई डॉक्टर जरुर मिलेगा. लेकिन उन्हें निराशा हाथ लग रही है. प्राथमिक, सामुदायिक एवं रेफरल अस्पतालों की हालत क्या है? यह बात किसी से छिपी नहीं है. टीबी बीमारी का नाम सुनते ही ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर मरीज को जिला यक्ष्मा केंद्र में जाने की सलाह देते है.
जबकि विभाग ने टीबी बीमारी के उपचार के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराया है.जिला यक्ष्मा केंद्र में विभाग ने सीडीओ का पद सृजित कर एक डॉक्टर की पदस्थापना किया है. लेकिन मरीजों का इलाज उनके द्वारा नहीं किया जाता है.सुबे के कई जिलों में मरीजों का उपचार सीडीओ द्वारा ही किया जाता है. विभाग ने इसके लिए प्रशिक्षित भी किया है.
डीआर टीबी सेंटर में मरीजों को नहीं हो रहा है इलाज
जिले में एमडीआर टीबी मरीजों की अधिक संख्या को लेकर विभाग ने जिला यक्ष्मा केंद्र में डीआर टीबी सेंटर खोल दिया है. लेकिन डॉक्टर के नहीं रहने के कारण एमडीआर मरीजों की पहचान तो हो रही है. लेकिन उनकी दवा की शुरुआत नहीं हो पा रही है. जिले में करीब 150 से अधिक ऐसे एमडीआर टीबी के मरीज है जिनका उपचार चल रहा है.
समय-समय में एमडीआर टीबी एवं टीबी के समान्य मरीजों को परेशानियां होने पर डॉक्टर की सलाह की जरुरत होती है.डॉक्टर के नहीं रहने तथा विभाग द्वारा अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीज भटक रहें हैं.एमडीआर के अलावे समान्य टीबी के करीब 2600 ऐसे मरीज है जिनका उपचार विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है.
बोले जिम्मेदार
मरीजों को परेशानी हो रही है. यह बात सत्य है. जिला यक्ष्मा केंद्र में फिजिशियन की जरुरत है.जल्द ही वहां पर फिजिशियन की व्यवस्था होगी.
डॉ. अशेष कुमार सिंह,सिविल सर्जन,सीवान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >