नियुक्ति को लेकर होमगार्ड अभ्यर्थियों ने दिया धरना

सीवान : गृह-रक्षक (होमगार्ड) पद पर चयन से वंचित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. अभ्यर्थी वर्ष 2016 से चयन का इंतजार कर रहे है. इनका कहना है कि सीवान में 150 पद अभी भी रिक्त है. प्रतीक्षा सूची में शामिल दर्जनों अभ्यर्थियों का कहना था कि तत्कालीन डीएम महेंद्र […]

सीवान : गृह-रक्षक (होमगार्ड) पद पर चयन से वंचित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. अभ्यर्थी वर्ष 2016 से चयन का इंतजार कर रहे है. इनका कहना है कि सीवान में 150 पद अभी भी रिक्त है. प्रतीक्षा सूची में शामिल दर्जनों अभ्यर्थियों का कहना था कि तत्कालीन डीएम महेंद्र कुमार ने प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों से ही रिक्त पड़े पदों को भरने का आश्वासन दिया था.

बावजूद इसके अभी तक चयन नहीं किया गया. अभ्यर्थियों का कहना था कि वर्ष 2016 में अंतिम मेघा सूची से कुछ अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया, जबकि शेष को छोड़ दिया गया. इनका आरोप है कि मौजूदा डीएम भी चयन की बात तो कर रही हैं, परंतु इस दिशा में कोई पहल नहीं किया जा रहा है. धरना पर बैठे अभ्यथिर्यों का कहना था कि पिछले पांच दिसंबर को गोरेयाकोठी के पहलेजापुर हाई स्कूल में मुख्यमंत्री को भी आवेदन देकर नियुक्ति की गुहार लगाई गयी थी.
जहां सीएम ने भी रिक्ति पड़े सीटों पर प्रतीक्षा सूची वालों का ही नियुक्ति की बात कही थी. लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ. अभ्यर्थी बेरोजगार की जिंदगी जी रहे है. मौके पर धरना देने वालों में संदीप कुमार पासवान, चंदन सिंह, छोटेलाल, शिवजी, सुभाष, वीरबहादुर गुप्ता, मनोज प्रसाद सहित दर्जनों की संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >