सघन मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण छह जनवरी से

सीवान : जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती माताओं को प्रतिरक्षित करने के लिए सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 चलाया गया. यह अभियान दो दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलाया गया. अभियान के तहत 256 बच्चे व 39 गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. जिसमें […]

सीवान : जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती माताओं को प्रतिरक्षित करने के लिए सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 चलाया गया. यह अभियान दो दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलाया गया. अभियान के तहत 256 बच्चे व 39 गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. जिसमें शत-प्रतिशत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया.

वहीं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का पहला राउंड काफ़ी सफल रहा है. यह अभियान कुल चार चरणों में समाप्त होगा. अभी भी शेष तीन चरण बाकी है. पहले चरण की सफलता को देखते हुए यह उम्मीद है कि बाकी चरण भी ऐसे ही सफ़ल होंगे.
वहीं सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का प्रथम चरण 12 दिसंबर को समाप्त हो चुका है. दूसरा चरण छह जनवरी 2020, तीसरा चरण तीन फरवरी 2020 व चौथा चरण 2 मार्च 2020 से प्रारंभ होगा.
दो दिसंबर से 12 दिसंबर तक चला प्रथम राउंड
जागरूकता अभियान व प्रचार-प्रसार पर होगा जोर
कृषि विभाग की वीआरवीएन वेबसाइट खराब, किसान और कर्मी दोनों परेशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >