सीवान : मुख्यमंत्री नीतीश ने पुरखों को दिया सम्मान: संजय सिंह

सीवान : टाउन हॉल में महाराणा प्रताप जयंती समारोह को लेकर बुधवार को आयोजन समिति की बैठक हुई. जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि कि पटना में 19 जनवरी को राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के रूप में महाराणा प्रताप की जयंती मनायी जायेगी. उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुरखों को सम्मान […]

सीवान : टाउन हॉल में महाराणा प्रताप जयंती समारोह को लेकर बुधवार को आयोजन समिति की बैठक हुई. जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि कि पटना में 19 जनवरी को राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के रूप में महाराणा प्रताप की जयंती मनायी जायेगी. उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुरखों को सम्मान दिया है़ यह कार्यक्रम राज्य सरकार की ओर से आयोजित किया जा रहा है़ इसके लिए जिले के लोगों को आमंत्रित करने आया हूं. संजय सिंह ने लोगों का कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल होने का आमंत्रण दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >