गांजा पीने के विरोध पर युवक को मारा चाकू

सीवान : नगर थाना क्षेत्र के पंच मंदिरा के समीप पूर्व में गांजा पीने का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घायल युवक मोहित कुमार ने बताया कि रविवार की शाम अपने घर से बाहर अपने दोस्तों के पास जा रहा था. उसी दौरान हाथ में पिस्टल लहराते […]

सीवान : नगर थाना क्षेत्र के पंच मंदिरा के समीप पूर्व में गांजा पीने का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घायल युवक मोहित कुमार ने बताया कि रविवार की शाम अपने घर से बाहर अपने दोस्तों के पास जा रहा था.
उसी दौरान हाथ में पिस्टल लहराते हुए मुहल्ला में रहने वाला बृजेश कुमार सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ खड़ा था. उसने मुझे अपने पास बुलाया. कुछ आगे बढ़ जाने के बाद जब मैं रुका तो मेरे ऊपर पिस्टल से फायरिंग कर दिया. मगर गोली मिस कर गयी. उसी दौरान उसके साथ दो साथियों ने चाकू से हमला कर दिया. चाकू मोहित के दोनों हाथों में प्रतिकार के दौरान लग गयी.
चाकू लगने के बाद मोहित कुमार ने बताया कि वह शोरगुल करने लगा. जिसके बाद मोहल्ले के लोग दौड़कर आये. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया. घटना की सूचना पर नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >