पुलिस ने नाबालिग लड़की को छपरा स्टेशन से किया बरामद

बसंतपुर : थानाक्षेत्र के एक गांव से शनिवार की सुबह अपहृत हुई नाबालिग लड़की को बसंतपुर पुलिस ने बुधवार को छपरा स्टेशन से बरामद कर लिया. बुधवार की सुबह बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार को गुप्त सूचना मिली की अपहृत नाबालिग लड़की अपहर्ता के साथ छपरा स्टेशन पर बैठी है. उसके बाद थानाध्यक्ष ने छपरा जीआरपी […]

बसंतपुर : थानाक्षेत्र के एक गांव से शनिवार की सुबह अपहृत हुई नाबालिग लड़की को बसंतपुर पुलिस ने बुधवार को छपरा स्टेशन से बरामद कर लिया. बुधवार की सुबह बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार को गुप्त सूचना मिली की अपहृत नाबालिग लड़की अपहर्ता के साथ छपरा स्टेशन पर बैठी है.

उसके बाद थानाध्यक्ष ने छपरा जीआरपी से संपर्क कर अपहृता व अपहर्ता को हिरासत में लेने को कहा. उसके बाद छपरा जीआरपी ने अपहृता व अपहर्ता को हिरासत में लेकर सूचना बसंतपुर थानाध्यक्ष को दिया. पुलिस लड़की व अपहर्ता को अपने कब्जे में लेकर बुधवार की देर शाम बसंतपुर थाना पहुंचे. उसके बाद गुरुवार को बसंतपुर निवासी अपहर्ता मनीष राय को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >