महाराजगंज : कपड़ा व्यवसायियों पर फायरिंग, हालत गंभीर

महाराजगंज : शहर के राजेंद्र चौक के पास शुक्रवार की रात 8:15 बजे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कपड़ा व्यवसायी समेत दो को गोली मार दी, जिससे दोनों जख्मी हो गये़ घायल व्यवसायी एवं महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों में व्यवसायी […]

महाराजगंज : शहर के राजेंद्र चौक के पास शुक्रवार की रात 8:15 बजे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कपड़ा व्यवसायी समेत दो को गोली मार दी, जिससे दोनों जख्मी हो गये़ घायल व्यवसायी एवं महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
घायलों में व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद व प्रभावती देवी शामिल हैं. रेडीमेड व्यवसायी दुकान को बंद कर रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच अपराधी दुकान के समीप पहुंचे तथा अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >