सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, एक रेफर

हसनपुरा : थाना क्षेत्र के गायघाट हाता मुख्य मार्ग पर जलालपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप बुधवार को अपराह्न एक बजे सड़क दुर्घटना में अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठे एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान दारौंदा थाने के ढ़ेबर गांव निवासी रामानंद प्रसाद […]

हसनपुरा : थाना क्षेत्र के गायघाट हाता मुख्य मार्ग पर जलालपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप बुधवार को अपराह्न एक बजे सड़क दुर्घटना में अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक के पीछे बैठे एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान दारौंदा थाने के ढ़ेबर गांव निवासी रामानंद प्रसाद (50) के रूप में हुई है. जबकि घायल सुनिल प्रसाद (40) है.

घटना के पश्चात स्थानीय ग्रामीण भीम यादव, संदीप यादव, संदीप कुशवाहा आदि ने इलाज के लिए घायल को सीवान सदर अस्पताल भेजवाया. जहां घायल की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. घटना की सूचना के पश्चात एमएच नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. मृतक के बेटे धनंजय कुमार का 10 जून को तिलक व 13 जून को शादी होनी है. मृतक बाइक से बेटे की शादी का नेवता बांटने जा रहा था.
हाता गांव में प्रभु भगत के घर नेवता देकर गोंठी जाने के वक्त तेज गति से आ रही दूसरी बाइक चालक ने ठोकर मार दिया, जिससे दोनों बाइक चालक सड़क पर गिर गये. घटना के पश्चात मृतक का ससुराल करमासी से काफी संख्या में महिला पुरुष पहुंच कर दहाड़ मारकर रोने लगे. इस घटना के पश्चात पलभर में शादी की खुशी गम में बदल गयी. मृतक के दो पुत्र धनंजय व मृत्युंजय व एक पुत्री निशा कुमारी है. मृतक घर पर रहकर सब्जी का खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था. वहीं घटना की सूचना मिलते ही ढ़ेबर गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >