बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

महाराजगंज : थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक पांच साल की बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना के समय बच्ची विद्यालय से पढ़कर घर आ रही थी, तभी गांव के काली स्थान के पास गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अबोध बच्ची को चॉकलेट का लालच […]

महाराजगंज : थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक पांच साल की बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया. घटना के समय बच्ची विद्यालय से पढ़कर घर आ रही थी, तभी गांव के काली स्थान के पास गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अबोध बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और बहला-फुसलाकर अरहर के खेत में ले गया और वहां दुष्कर्म का प्रयास किया. बच्ची के चीखने की आवाज पर लोगों को जुटते देख वह व्यक्ति फरार हो गया.

सोमवार को बच्ची जब अपने घर पर लौटी और कपड़े में खून देख परिजन हैरान होकर बच्ची से पूछताछ की. तब घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाने में दिये गये आवेदन में कहा है कि मेरी बच्ची सोमवार की सुबह विद्यालय में पढ़ने गयी थी.
छुट्टी होने पर वह घर लौट रही थी कि गांव के काली स्थान के पास हमारे ही गांव के अरुण प्रसाद द्वारा बच्ची को अकेला पाकर चॉकलेट का लालच देकर अरहर के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. इस घटना की जानकारी के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. आक्रोशित लोगों ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >