सीवान : हम सभी रक्तदान कर सिर्फ दूसरों की जिंदगी ही नहीं बचा सकते हैं, लेकिन अपनी जिंदगी को भी इससे बढ़ाते हैं. रक्तदान करने से कई तरह की फायदे होते है. रक्तदान करने से स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है. इससे आपके मोटे होने की संभावना काफी कम हो जाती है.
आज ब्लड बैंक कई माह से ब्लड की कमी से जूझते नजर आ रहा है. इस समय 10 से लेकर 15 यूनिट तक ही इसके पास ब्लड प्रतिदिन उपलब्ध रह रहा है. शुक्रवार को 13 यूनिट ही ब्लड यहां उपलब्ध था. इसमें दो तरह का ब्लड यहां खत्म हो गया है. इसकी आपको जरूरत है, तो आपको उस स्थिति में ब्लड बैंक से वापस लौटना पड़ेगा.
जिले में जहां 50 से अधिक यूनिट ब्लड की डिमांड है. वहीं, एक निजी ब्लड बैंक होने के कारण कुछ स्थिति ठीक है. नहीं तो और स्थिति भयानक हो जाती. यहां ब्लड स्टोरेज के लिए रखीं चार मशीनों में से तीन खराब हो गयी हैं. चिकित्सक कहते हैं कि रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. रक्तदान करना एक नेक काम है. हम सभी को शपथ लेने की आवश्यकता है कि हम सभी समय-समय पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में रक्त को दान करें. हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कइयों की जिंदगी बचाता है.
डेढ़ दशक से बिना लाइसेंस का चल रहा सरकारी ब्लड बैंक : सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक लगभग डेढ़ दशक से बिना लाइसेंस के ही चल रहा है. इस कारण यहां पर खून डोनेट करने वाले लोगों को दूसरे ब्लड बैंक में खून लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.इसके लिए पहल करने की जरूरत है, ताकि डेढ़ दशक से बिना लाइसेंस के चल रहे ब्लड बैंक को लाइसेंस हो सके. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2001 में मानक पूरा नहीं होने पर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित हो गया था.
उसके बाद से यह ब्लड बैंक चल रहा है. इसके लिए कई बार प्रयास भी हुआ है. लेकिन मानक को पूरा नहीं होने के कारण इसका लाइसेंस नहीं मिल सका.
एक माह से ब्लड की कमी से जूझ रहा ब्लड बैंक
सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक लगभग एक माह से ब्लड की कमी से जूझते नजर आ रहा है. सदर अस्पताल में इस समय बी निगेटिव, एबी निगेटिव खून खत्म है.
साथ ही अन्य खून की भी काफी कमी है. यहां के आंकड़ों पर नजर डाले तो कुछ ग्रुप के खून काफी कम मात्रा में हैं. लोगों को जागरूक करने की जरूरत है ताकि लोग समय-समय पर आयोजित होने वाले ब्लड डोनेशन शिविर में रक्तदान कर सके.
क्या कहते हैं सचिव
ब्लड बैंक के लाइसेंस के लिए प्रयास किया जायेगा. लोगों से अपील है कि रक्तदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं रहे. साथ ही जो भी सामान की कमी है, उसके लिए प्रयास जारी है.
रत्नेश प्रसाद सिंह, सचिव रेडक्राॅस सोसाइटी,
