गर्मी के कारण पसरा सन्नाटा, पारा हुआ 42 के पार

षण गर्मी व बदन को झुलसाती गर्म हवा ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. अप्रैल के पहले सप्ताह से ही लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोग अब त्राहिमाम करने लगे है. आसमान आग उगल रहा है. वही हीटवेव ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक इस भीषण गर्मी से निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है.

प्रतिनिधि, सीवान. भीषण गर्मी व बदन को झुलसाती गर्म हवा ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. अप्रैल के पहले सप्ताह से ही लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोग अब त्राहिमाम करने लगे है. आसमान आग उगल रहा है. वही हीटवेव ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. मौसम विशेषज्ञों की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक इस भीषण गर्मी से निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है. अप्रैल के बाद ही मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है. गर्मी और तेज धूप का आलम यह है कि सुबह 10 बजे के बाद से ही घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है. सुबह 10 बजे के बाद सड़के वीरान हो जा रही है. वहीं बाजारों में कर्फ्यू जैसे हालात हो जा रहे है. जरूरी कामों के लिए मजबूरी में लोग घर से बाहर निकल रहे है. बुधवार को गर्म हवा का वार, आसमान से बरसती आग ने जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया. सड़कों पर नंगे पाव चलना मुश्किल हो गया. सड़कों पर कोई छांव की तलाश में तो कोई दो बूंद से गला तर करता हुआ दिखाई दिया. गर्मी का यह असर शाम तक रहा. बुधवार को दिन का अधिकतम पारा 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के मुताबिक विक्षोभ के कम बनने और प्री मॉनसून की बारिश न होने से ऐसी स्थिति आई है. लोगों का सेहत हो रहा प्रभावित गर्मी का असर बच्चोंं के साथ हर उम्र के लाेगों पर भी देखा जा रहा है.हाल के दिनों में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. डिहाइड्रेशन वायरल फीवर सहित अन्य बीमारियों के केस बढ़ने शुरू हो गए है. हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. चिकित्सक डॉ. संजय गिरी ने बताया कि तापमान ज़्यादा होने से लोगों को आम सेहत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हीट स्ट्रोक के अलावा डिहाइड्रेशन, हीट क्रैंप, हीट सिंकोप, चक्कर आना, कम बीपी की समस्या आम है. गर्मियों में पीने वाले साफ की उपलब्धता कम होने से उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं आम है. फूड प्वाइजनिंग, गंदा पानी पीने से टाइफाइड, हेपेटाइटिस, पीलिया जैसी बीमारियां हो सकती है. दिन में 12 बजे से 3 बजे तक सीधी धूप में बाहर निकलने से परहेज करें. चिलचिलाती धूप में छाता बना लोगों का सहारा बुधवार सुबह नौ बजते ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया. चिलचिलाती धूप ने लोगों को छाते ओट में आने पर मजबूर कर दिया. जरूरी काम से निकले लोग हाथ में बंद दस्ताने, गमछा, टोपी में नजर आए. दोपहर 12.30 बजते ही पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया, जो शाम साढ़े चार बजे तक इसी धुरी पर टिका रहा. 23 किमी की रफ्तार से चल रही गर्म हवाएं परेशान करती दिखी. शहर के जेपी चौक, मालवीय चौक,स्टेशन रोड,बबुनिया मोड़,टेलहट्टा बाजार,हॉस्पिटल मोड़ पर दोपहर दो बजे इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए. अप्रैल में नही मिलने वाली गर्मी व हीटवेव से राहत मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले पांच से सात दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी व हिट वेव से राहत मिलने वाली नहीं है. पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय होने व बारिश के बाद ही लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी. इन दिनों में अधिकतम तापमान 38-42 व न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >