गाढ़ा में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

गाढ़ा थाना पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हरा विशनपुर निवासी राम नंदन मुखिया के पुत्र राम सकल मुखिया उर्फ गोली मुखिया के रूप में की गयी है.

रूनीसैदपुर. गाढ़ा थाना पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हरा विशनपुर निवासी राम नंदन मुखिया के पुत्र राम सकल मुखिया उर्फ गोली मुखिया के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष रॉकी कुमार ने बताया कि रात्री गश्ती के दौरान बुधवार की रात्रि को थाना क्षेत्र के कौड़िया लालपुर पंचायत अंतर्गत लालपुर गांव से उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक के पास से चोरी करने में उपयोग होने वाले सामान व एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. बताया कि गिरफ्तार युवक का पूर्व से भी चोरी के मामले में अपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस ने गिरफ्तार सुबह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >