सीतामढ़ी के पुनौरा में रोड कंस्ट्रक्शन प्लांट से चोरी करते युवक गिरफ्तार, गार्डों ने दबोचा

सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन प्लांट से चोरी करने की कोशिश कर रहे युवक को सुरक्षा गार्डों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

Road construction plant theft: सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले भोरहा चौक के समीप स्थित एक रोड कंस्ट्रक्शन प्लांट से चोरी करने के गंभीर आरोप में पुलिस ने एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान स्थानीय राजा परसौनी निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी से पकड़ा गया चोर

मिली जानकारी के अनुसार, भोरहा चौक से लगभग आधा किलोमीटर आगे स्थित रोड कंस्ट्रक्शन के इस पुराने प्लांट में छोटू कुमार चोरी की नीयत से चुपचाप दाखिल हुआ था. हालांकि, प्लांट में तैनात सतर्क सुरक्षा गार्डों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने बिना कोई मौका दिए उसे मौके पर ही दबोच लिया.

प्लांट के ओनर के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

सुरक्षा गार्डों द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपी युवक को तुरंत पुनौरा थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस पूरे मामले को लेकर शांति नगर निवासी प्लांट के ओनर आशुतोष कुमार की तरफ से पुनौरा थाने में एक लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

पुनौरा थाना पुलिस ने बताया कि प्लांट मालिक के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपी छोटू कुमार को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस चोरी की घटना में उसके साथ कोई अन्य संलिप्त था या नहीं.

यह भी पढ़ें... जिस्मफरोशी कराने वाली दो महिलाओं को 10 साल की सजा, 77 हजार रुपये जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र मोहन झा

चंद्रमोहन विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे जिला और ब्लॉक स्तर पर क्राइम तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संवेदनशील खबरों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के समसामयिक मुद्दों पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >