बागमती नदी में डूबने से महिला की मौत

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर अनंत गांव के वार्ड नंबर 4 निवासी शिवशंकर ठाकुर की पत्नी इंदू देवी ने रविवार को बागमती नदी के डुबा घाट में जलबोझी के दौरान पैर पिछलने डूब कर मौत हो गई.

शिवहर: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर अनंत गांव के वार्ड नंबर 4 निवासी शिवशंकर ठाकुर की पत्नी इंदू देवी ने रविवार को बागमती नदी के डुबा घाट में जलबोझी के दौरान पैर पिछलने डूब कर मौत हो गई. जिसका शव तरियानी थाना क्षेत्र के महादेवा बागमती नदी से बरामद की गई है. वहीं इस घटना की पुष्टि तरियानी थाना प्रभारी वनय प्रसाद ने दी है. उन्होंने कहा कि यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. छत से गिरने से 26 वर्षीय महिला की मौत पिपराही: थाना क्षेत्र अंतर्गत कुअमा पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी हरेंद्र सहनी की 26 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी की छत से नीचे गिरने कर गंभीर रूप से घायल हो गई.जिसे परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. वहीं मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया छत की सीढ़ी बिना रेलिंग की थी. छत से उतरने के क्रम में साड़ी फंस गया और वह अनबैलेंस होकर नीचे गिर पड़ी.जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. उन्होंने कहा कि पति पंजाब में मजदूरी करता हैं. वह अभी बाहर ही है. वहीं मृतिका अपने पीछे दो छोटी-छोटी बच्ची छोड़ी है. मृतका के घर में तथा सगे- संबंधियों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में मातम छा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >