सोनबरसा में आर्म्स के साथ तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

जिले के सोनबरसा थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा परसाइन राजल माई स्थान पुलिया के पास घेराबंदी कर आर्म्स के साथ तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी/सोनबरसा. जिले के सोनबरसा थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा परसाइन राजल माई स्थान पुलिया के पास घेराबंदी कर आर्म्स के साथ तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाशों की पहचान थाना क्षेत्र के दरबार लालबंदी वार्ड नंबर तीन निवासी परमेश्वर राय के पुत्र छोटे कुमार, जुगल राम के पुत्र रबिन कुमार के रुप में की गयी है. तीसरा बदमाश विधि विरुद्ध किशोर है. वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मो नजीब अनवर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से तलाशी के दौरान दो लोडेड देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं एक स्पलेंडर प्लस बाइक (बीआर 30एजी 3097) बरामद किया गया है. तीनों बदमाश लूटपाट करने के उद्देश्य से वहां जुटे थे. सूचना के आलोक में सोनबरसा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इन बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. तीनों का आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. पूछताछ के उपरांत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कार्रवाई टीम में थानाध्यक्ष के अलावा प्रशिक्षु पुअनि सोनी, प्रपुअनि दीपक कुमार व सशस्त्र बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >