Sitamarhi Train Schedule: उत्तर बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक सीतामढ़ी जंक्शन से होकर गुजरने वाली अप और डाउन ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी गई है. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दिन के हिसाब से ट्रेनों का पूरा शेड्यूल तैयार किया गया है. इस सूची में रोजाना चलने वाली ट्रेनों के साथ-साथ साप्ताहिक और विशेष दिनों में परिचालित होने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. समय सारणी की मदद से यात्री अपनी यात्रा की योजना आसानी से बना सकते हैं.
अप रूट की ट्रेनों का समय और रूट चार्ट देखें
सीतामढ़ी स्टेशन होकर अप रूट में जाने वाली ट्रेनों का समय इस प्रकार है. दरभंगा से पटना (15507) प्रत्येक दिन सुबह 04:20 बजे, दरभंगा से मदनजीत नगर (19624) सुबह 05:35 बजे और समस्तीपुर से रक्सौल पैसेंजर (55577) प्रतिदिन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी. जयनगर से रक्सौल (75215) सुबह 08:00 बजे, समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर (75207) सुबह 08:30 बजे, कोलकाता से सीतामढ़ी (13165) दोपहर 12:20 बजे और दरभंगा से रक्सौल (75229) दोपहर 13:10 बजे पहुंचेगी. इसके अलावा मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर (75208) दोपहर 13:40 बजे, दरभंगा से पटना (63265) दोपहर 14:30 बजे, सीतामढ़ी से रक्सौल (55582) दोपहर 15:20 बजे और पटना से दरभंगा (63266) शाम 16:15 बजे उपलब्ध रहेगी. शाम के समय दरभंगा से नरकटियागंज (15516) 18:40 बजे, आनंद विहार से सीतामढ़ी (14006) रात 20:20 बजे, दरभंगा से रक्सौल (63373) रात 20:52 बजे, सीतामढ़ी से दिल्ली (14047) रात 22:20 बजे और पटना से दरभंगा (15508) रात 23:25 बजे पहुंचेगी.
डाउन रूट की ट्रेनों की समय सारणी इस प्रकार है
डाउन रूट की ट्रेनों में सीतामढ़ी से आनंद विहार (14005) प्रतिदिन रात 02:30 बजे, दरभंगा से पाटलिपुत्र (15507) सुबह 04:20 बजे, रक्सौल से हैदराबाद एक्सप्रेस (17006) सुबह 04:47 बजे और रक्सौल से दरभंगा (63374) सुबह 06:35 बजे चलेगी. नरकटियागंज से दरभंगा (15515) सुबह 08:05 बजे, समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर (75207) सुबह 08:30 बजे, दिल्ली से सीतामढ़ी (14048) सुबह 10:45 बजे, रक्सौल से दरभंगा (75230) दोपहर 13:08 बजे और मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर (75208) दोपहर 13:40 बजे पहुंचेगी. दोपहर बाद दरभंगा से पाटलिपुत्र (63265) 14:30 बजे, रक्सौल से सीतामढ़ी (55581) 14:25 बजे और पाटलिपुत्र से दरभंगा (63266) शाम 16:15 बजे उपलब्ध होगी. रात के समय रक्सौल से समस्तीपुर (55578) 21:35 बजे, रक्सौल से जयनगर (75216) 21:55 बजे, सीतामढ़ी से कोलकाता (13166) 22:55 बजे और पाटलिपुत्र से दरभंगा (15508) रात 23:25 बजे रवाना होगी.
ये भी पढ़ें:हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर बड़ा एक्शन, रजाउल्ला नामक युवक पर केस दर्ज
