सीतामढ़ी: शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने वाला ASI सेवा से बर्खास्त, विभागीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में शादी का झांसा देकर महिला का तीन साल तक यौन शोषण करने के दोषी एएसआई शांति प्रकाश कुजूर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की.पढ़ें पूरी खबर…

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले से खाकी को शर्मसार करने वाले एक मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है.महिंदवारा थाने में तैनाती के दौरान एक महिला को शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका यौन शोषण करने के आरोपी एएसआई (ASI) शांति प्रकाश कुजूर को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.यह दंडात्मक कार्रवाई 9 जून 2026 से प्रभावी कर दी गई है.सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रंजन ने मंगलवार को इस कड़ी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की है.

विभागीय जांच में हुई पुष्टि

पुपरी थाने में दर्ज था रेप का केस, जेल भी जा चुका है आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर इस मामले को लेकर पुपरी थाने में कांड संख्या 399/21 (दिनांक 3 दिसंबर 2021) के तहत आईपीसी की धारा 376 (रेप) में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शांति प्रकाश कुजूर को महिंदवारा थाने से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. इसके बाद पुलिस की ओर से न्यायालय में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी समर्पित किया गया था.

विभागीय जांच में हुई पुष्टि

इस गंभीर मामले और भ्रष्ट आचरण के आरोप में 17 फरवरी 2022 को ही एएसआई को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई थी. मामले की विभागीय जांच का जिम्मा हेडक्वार्टर डीएसपी नजीब अनवर को सौंपा गया था. जांच पदाधिकारी ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट में कुजूर को पूरी तरह दोषी पाया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने जांच प्राधिकार के मंतव्य से सहमति जताते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी), तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर से आरोपी के खिलाफ दंड अधिरोपण का अनुरोध किया था. नैतिक अधमता और भ्रष्ट आचरण की पूरी तरह पुष्टि होने के बाद आखिरकार आरोपी एएसआई को सेवा से हमेशा के लिए बर्खास्त कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >